13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hot day – गर्म हवा के साथ 46 डिसे रहा पारा, गर्मी से लोग हुए बेहाल

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, 46 डिसे अधिकतम और 28 डिसे न्यूनतम तापमानलू से बचने लोग कर रहे जतन  

2 min read
Google source verification
meerut

garmi

बुरहानपुर. नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को सूरज ने तीखे तेवर दिखाए। सुबह से ही गर्म हवा चलती रही। दोपहर के समय गर्मी इतनी जैसे आसमान से आग बरस रही हो। अधिकतम पारा 46 डिग्री सेल्सियस होने से सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों ने लॉकडाउन के चलते घरों में कै द लोगों को कूलर और पंखों के सामने रहने को मजबूर कर दिया। शहर में दोपहर के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी छांव का सहारा लेकर बैठे रहे।

सुबह 11 बजे से ही सूरज के तीखे तेवर के कारण तेज धूप व तपन का अहसास हो रहा है। घरों में कैद लोग गर्मी से बचने के लिए सुबह से शाम तक कूलर, पंखे और एसी के सामने रहकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। रात के समय भी उमस और गर्म हवा चल रही है। नौतपा में हर दिन तेज धूप बढऩे के कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के साथ ही सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों से लू लगने की संभावना बढ़ रही है। नौतपा के चलते दिन के बाद अब रात का भी तापमान बढऩे लगा है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने से चार दिनों के अंदर 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

जानलेवा हो सकती है लू, सावधानी जरूरी
सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद ने बताया कि इस समय गर्म हवा चलने से लू लगने के आसार बढ़ जाते हैं। अत्याधिक गर्मी में लू जानलेवा भी हो सकती है। गर्मी के समय घर से बाहर नहीं निकलें एवं सावधानी रखें। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलें और बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करने के बाद पानी पीकर ही बाहर जाएं। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकलें, रंगीन चश्मा व छतरी का उपयोग करें। गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पीएं, पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। घर को ठंडा रखें, दोपहर के समय दरवाजे एवं खिड़कियां बंद रखें। इस सीजन में गर्भवती महिलाएं, पांच वर्ष तक के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग एवं अन्य बीमारी से पीडि़त मरीजों का ध्यान रखना चाहिए। चक्कर, घबराहट, कमजोरी, अधिक प्यास लगना, सिर में दर्द होने पर ठंडी जगह जाकर आराम करें। गर्मी के दिनों में बाहर का खाना एवं बासी खाने का सेवन न करें।

लू लगने पर यह करें प्राथमिक उपचार
- किसी को भी लू लगने पर छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लिटा दें एवं हवा करें।

- होश में आने पर ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि दें। प्याज का रस अथवा जौ के आटे को भी ताप नियंत्रण के लिए मला जा सकता है।

- शरीर का तापमान कम होने पर ठंडे पानी से स्नान कराएं या शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखकर शरीर को ठंडा रखें।
- लू लगने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।