15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली,एक की मौत, 16 घायल, मची चीख पुकार

accident news

less than 1 minute read
Google source verification
- 8 की हालत गंभीर
बुरहानपुर. फोपनार रायगांव रोड पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। 8 की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
नायब तहसीलदार गोविंद सिंह रावत ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है। सभी मजदूर ग्राम फोपनार निवासी है जो खेत में मजदूरी करने ग्राम खामनी गए थे। वापस गांव लौटते समय फोपनार, रायगांव रोड पर अचानक ट्रैक्टर के सामने बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली रोड किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर 16 लोगों को जिला अस्पताल रवाना किया।
एक महिला की मौत, गंभीर घायल रैफर
हादसे में एक वृद्ध महिला अमीना बी पति मोहम्मद 50 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि 8 की हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। दुर्घटना में सबसे अधिक महिला मजदूर घायल हुई। जिसमें रुखसाना पिता फरीद, मरजिना पति सईद, नूर जहंा पति सत्तार, फातिमा पत्नी आरिफ, नसीबा पति हमीर्द, रूबीना पति सलीम, आसमा तड़वी, फरीना पत्नी कय्यूम, फरीदा पति शरीफ, अमीना पति रमजान, मर्जबीन पति महमूद, हमीदा पति हबीब, सरिका पिता फरीद, सिमरन शरीफ, सहनूर पति फरीद, बिबा बाई पति मेहबूब, मदीना बी पति सलीम, मासूम बाई सहित अन्य सभी निवासी फोपनार घायल हो गए।