
डीएसपी का सम्मान करते कलेक्टर।
बुरहानपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शासकीय सहित अशासकीय क्षेत्रों में कार्यरत 37 महिलाओं का इंदिरा कॉलोनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर स?मानित किया।
कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने कहा कि प्राकृति का नियम ही परिवर्तन है और आज समाज में महिलाओं के प्रति परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। जिस परिवार में कन्याएं होती है वहां पर शांति होती है।लोगों का भला सोचने के लिए इश्वर ने महिलाओं को शक्ति दी है। आज भी हम वहीं पुरानी परंपराओं और रिवाज को महत्व दे रहे हैं। लोगों को सोच को अभी भी बदलने की जरूरत है। हमारे जिले में महिलाओं और पुरुषों का अंतर बढ़ रहा है। एक हजार पुरूषों पर एक हजार महिलाएं होना चाहिए। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले में यहां पर अधिक अंतर देखने को मिल रहा है। डीएसपी रूबिना मिजवानी ने कहा कि यदि महिला को जिद कर ले तो वह सब कुछ पा सकती हैं। एक महिला परिवार में पढ़ती है तो वह एक पीढ़ी को पढ़ा सकती है। संघर्ष जितना कठीन होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। अगर महिला कोई लक्ष्य तय कर ले तो वह लक्ष्य से अधिक पा सकती है। कार्यक्रम में निवृत्तमान महापौर अनिल भोसले, सरिता भगत, डॉ. नदीम ने संबोधित किया।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
रुबीना मिजवानी, रोशनी बिलवाल, अर्चना नागपुरे, साधना मिश्रा, तारिका सिंह, मेघा भिड़े, तस्लीम मर्चेंट, बेला तारकस, मंगला दूबे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं नगर निगम की ओर से सफाई महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। चैंपियन सम्मान लालबाग की संभा रामचरन को प्रमाण पत्र शॉल श्रीफल और कमला बाई पन्नालाल, सुनीता श्याम, माया राजेश, प्रेमा बाई संजन, कमल बाई शिव, मीरा बाई जयसिंह, कांता बाई रमेश, नन्नी बाई, ललीता किशोर, राशी महेंद्र, सविता अनिल को कलेक्टर राजेश कुमार कौल, निगम सहायक आयुक्त सलीम खान ने प्रमाण पत्र और शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
Published on:
08 Mar 2020 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
