2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय रघुवंशी को शहर अध्यक्ष,किशोर महाजन को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया

- अस्थाई रूप से मिली जिम्मेदारी- 5 माह पहले हटाया था, वापस उन्हे की दी जिम्मेदारी

less than 1 minute read
Google source verification
Ajay Raghuvanshi made city president, Kishore Mahajan as rural president

Ajay Raghuvanshi made city president, Kishore Mahajan as rural president

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 माह से रिक्त पड़े बुरहानपुर कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों की अस्थाई नियुक्ति कर दी। अजयसिंह रघुवंशी को शहर एवं किशोर महाजन को ग्रामीण अध्यक्ष दोबारा से उसी पद पर नियुक्ति किया गया। नियुक्ति का पत्र जारी करते हुए कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखने को मिली ।
दरअसल लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुरहानपुर एवं खंडवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दिया गया था। दोनों ही जिलों के अध्यक्षों को हटाए जाने के बाद लंबे समय से नियुक्ति नहीं की गई थी। लेकिन नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कांगे्रस ने पुन: पूर्व अध्यक्षों को ही अस्थाई रूप से अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस की तरफ से जारी हुए पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी एवं ग्रामीण अध्यक्ष पद पर किशोर महाजन को नियुक्ति किया गया। यह नियुक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से की गई।
नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव में मिलेगा फायदा
आगामी दिनों में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए खंडवा,बुरहानपुर में पुराने चेहरों को ही दोबारा से जिम्मेदारी कांग्रेस ने दी है। बुरहानपुर जिले में रघुवंशी शुरू से ही सक्रिय होने से इसका फायदा भी कांग्रेस को मिलेगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से हुई नियुक्ति का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बधाई देने वालों पोस्ट देखने को मिली।
खंडवा में इन्हे मिली जिम्मेदारी
खंडवा कांग्रेस में भी कोई बदलाव नहींं किया गया। पूर्व अध्यक्षों को ही अस्थाई रूप से शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। जिसमें शहर अध्यक्ष इंदलसिंह पवार, ओंकार पटेल को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया।

Story Loader