4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

बुरहानपुर में वन विभाग टीम पर हमला, रेंजर सहित आठ वन कर्मिं घायल

- हिवरा चौकी में अतिक्रमणकारियों ने की तोड़फोड़  

Google source verification

बुरहानपुर में वन विभाग टीम पर हमला, रेंजर सहित 8 वनकर्मी घायल

– हिवरा चौकी में अतिक्रमणकारियों ने की तोड़फोड़

बुरहानपुर. नेपानगर वन क्षेत्र के नावरा रेंज के हिवरा वन चौकी में रात्रि के समय गस्त कर रहे वन कर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। हमले में रेंजर सहित 8 वनकर्मी घायल हो गए है।

घटना बुधवार देर रात हुई। वन कर्मियों की टीम गस्त कर लौट रही थी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने पत्थरों कर दिया। हमले में रेंजर प्रयाग गुप्ता सहित 8 वन कर्मी घायल ह्होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बुरहानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात्रि के समय अतिक्रमणकारियों ने हिवरा स्थित चौकी में तोड़फोड़ भी की। बाहर खडी कुछ बाइक को नुकसान पहुंचाया गया। जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर है। वनरक्षक केके बर्मन को सीने में पत्थर लगा। जबकि रेंजर को भी अंदरूनी चोट आई। बुरहानपुर डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वन कर्मियों पर हमले की सूचना मिली है। पत्थरबाजी में घायल वन कर्मियों के उपचार के बाद घटना के संबंध में जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।