शिकारपुरा, नेहरू नगर वार्ड के लोगों ने पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए निगम कार्यालय में वर्ष 2008 , 2018 और 2019 में बनाए गए जमीनों के राजस्व विभाग के पट्टे प्रस्तुत कर योजना का लाभ लिया, लेकिन शिकायत के बाद जांच शुरू हुई तो लोगों के पट्टे एवं रसीदे फर्जी मिलीं। जिसके आधार पर धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया गया था। अब 5 साल के बाद उस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारियां की जा रही है।