
Big news: Maharashtra handed over DPR of Tapti mega recharge to MP government
बुरहानपुर. तापी कार्पोरेशन जलगांव द्वारा ताप्ती मेगा रिचार्ज की डीपीआर मप्र के जल संसाधन विभाग को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशन पर ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के क्रियान्वयन के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस की महाराष्ट्र तापी कार्पोरेशन के उच्चाधिकारियों एवं मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन मिश्रा सहित उच्चाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रजेंटेशन के उपरान्त ताप्ती मेगा रिचार्ज के आवश्यकता, उपयोगिता और अन्य तकनीकी पहलुओं पर मध्यप्रदेश. महाराष्ट्र के अधिकारियों ने सार्थक विचार विमर्श किया हैं। जल संसाधन विभाग के तकनीकी शाखा बोधी को तापी कार्पोरेशन महाराष्ट्र ने वेपकास्ट द्वारा बनाई गई डीपीआर सौंपी।
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बताया कि विगत दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा भी ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना को क्रियान्वित करने की सार्वजनिक घोषणा सैद्धांतिक रूप में की है। भारत सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स द्वारा इसकी फिजिबिलिटी को मान्यता दे दी गई। मुख्यमंत्री चौहान से मुलकात कर योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्यवाही के लिए बात अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों आगामी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था। दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक के बाद ही शीघ्र ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की उपस्थिति में बैठक होगी।
बैठक में महाराष्ट्र तापी कार्पोरेशन वसंत पाटिल, भूपू अधीक्षण यंत्री, यशवंत दाभाडे अधीक्षण यंत्री, दाभाडे कार्यपालन यंत्री केपी पाटिल, उपयंत्री एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बोदी के जीपी सोनी, नर्मदा.ताप्ती कचार इंदौर के मुख्य अभियंता पीके वर्मा, कार्यपालन यंत्री एस चौहान सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गत 1 अगस्त 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मुलाकात कर क्षेत्र की जीवन रेखा ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के जमीन पर क्रियान्वयन किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने की मांग रखी थी। फलस्वरूप 17 अगस्त 2022 को केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई थी।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह वृहद जल पुनर्भरण योजना मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है एवं इससे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। निश्चित ही हमारे सामुहिक प्रयास से इस महती परियोजना को जल्द ही जमीनी स्तर पर उतारने के लिए हम कटिबद्ध है।
बैठक में बताया कि प्रकृति में एक विकृति के चलते यहां इसे तकनीकी तौर पर बजाडा झोन कहा गया है। देश और दुनिया की अपने आप में एक अद्भूत और वृहद भूजल पुर्नभरण का यह एक प्रायलेट प्रोजेक्ट ही होगा। जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की 357788 हेक्टेयर भूमि रिचार्ज होगी। तेजगति से गिरते जलस्तर का यह एक दूरगामी समाधान है। ताप्ती मेगा रिचार्ज के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों का समन्वय.सामान्जस स्थापित करते हुए इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।
चिटनिस ने कहा कि ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के क्रियान्वयन होने से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इससे क्षेत्र के समग्र विकास हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेंगी।
Published on:
12 Jun 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
