
बुरहानपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से एक शिक्षिका ने अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप स्टेटस पर रखकर वायरल कर दिया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
दरअसल मंगलवार को सुबह 9:35 पर सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक तुकईथड द्वारा अपने whatsapp स्टैटस पर परीक्षा संबंधित फोटो लगाई गई है। प्रथम दृष्टया प्रश्न पत्र प्रतीत होने पर ADM से जांच करायी गयी जिसमें यह पाया गया कि उक्त शिक्षक द्वारा सुबह 9:06 के आसपास आज होने वाले अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की फोटो watsapp स्टैटस पर लगाई गई थी।
इसके पश्चात केंद्र तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा उक्त शिक्षक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा यह बताया गया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा ताकि प्रश्न पत्र को हल कर नकल की जा सके। सूचना प्राप्त होने पर इन्हें तत्काल सेंटर से बाहर कर दिया गया और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराई गई।
इस सम्बंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि इस केंद्र में आज उपस्थित 109 छात्र छात्राओं को सुबह 8:40 के पूर्व ही प्रवेश दे दिया गया था और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया। उक्त शिक्षक द्वारा परीक्षा प्रारम्भ होने के पश्चात फोटो स्टैटस लगाया गया है। अतः यह स्पष्ट है कि प्रश्न पत्र किसी भी प्रकार से लीक नहीं हुआ है। मामले के संबंध में उक्त शिक्षक और केन्द्र अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। उक्त शिक्षक राज कुमारी सोनी को पुलिस थाने भेजा गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
17 Feb 2026 01:29 pm
Published on:
17 Feb 2026 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
