6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 घंटे 15 मिनट बुरहानपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री, जारी हुआ कार्यक्रम

रोड शो भी करेंगे बुरहानपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर शनिवार को बुरहानपुर आएंगे। रोड शो करने के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर करोड़ों रुपयों के लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम जारी हुआ। 2 घंटे 15 मिनट तक मुख्यमंत्री शहर में […]

less than 1 minute read
Google source verification

रोड शो भी करेंगे

बुरहानपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर शनिवार को बुरहानपुर आएंगे। रोड शो करने के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर करोड़ों रुपयों के लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम जारी हुआ। 2 घंटे 15 मिनट तक मुख्यमंत्री शहर में रहेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दोपहर करीब 12:05 पर बुरहानपुर आगमन होगा। आगमन के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर 2 बजकर 20 मिनिट पर बुरहानपुर से पंधाना खंडवा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।