
,,
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब बेहद ही कम समय बचा है। आखिरी समय में टिकट न मिलने से नाराज बागी नेताओं को मनाने की कोशिशें भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में जारी हैं। इसी बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है और बागी तेवर अपने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष वर्धन चौहान ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
भाजपा में बगावत
बुरहानपुर विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और साफ कर दिया है कि वो निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। हर्षवर्धन सिंह ने गुरुवार को निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन किया था और तभी उन्होंने ये साफ लफ्जों में ये कह दिया था कि वो जनता के आदेश पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि नामांकन वापसी के लिए हर्ष को मनाने की कोशिश की गई लेकिन वो विफल रही।
टिकट न मिलने से थे नाराज
बता दें कि नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह इस बार बुरहानपुर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के लिए दावेदार माने जा रहे थे लेकिन भाजपा ने एक बार फिर उन्हें दरकिनार करते हुए बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को टिकट दे दिया। जिसके बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान और उनके समर्थकों ने बगावती तेवर अपना लिए थे । हर्षवर्धन सिंह चौहान के बुरहानपुर से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने के कारण इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। बुरहानपुर में भाजपा ने जहां पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक रहे सुरेन्द्र सिंह शेरा को प्रत्याशी घोषित किया है।
देखें वीडियो- कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ीं
Published on:
02 Nov 2023 04:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
