
BJP government always gave priority to women empowerment
बुरहानपुर. लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों से दिखाई जा रहे हैं सपने को कुछ की समय में साकार कर दिया है। महिला शक्ति को मिली इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अभिनंदन बुरहानपुर की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी द्वारा किया गया।
रविवार को अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर महिला मोर्चा ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई भी खिलाई। इस दौरान सांसद पाटिल ने कहा देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात है तो केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है। मोदी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है।
Published on:
26 Sept 2023 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
