1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन से लापता बालिका का खंडहर मकान में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बालिका का शव मिलने के बाद फ़ैली सनसनी

less than 1 minute read
Google source verification

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); sceneMode: 2; cct_value: 0; AI_Scene: (200, 0); aec_lux: 148.3429; aec_lux_index: 0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: -1; weatherinfo: null; temperature: 53;

बुरहानपुर. प्रतापपुर क्षेत्र के चामुंडा माता मंदिर के पास से 2 दिन से लापता 7 वर्षीय बालिका का सोमवार को घर के पास ही एक खंडहर मकान में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर एसपी देवेंद्र पाटीदार, एएसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी अनुसार बालिका शनिवार दोपहर से अपने घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गई थी, शिकारपुरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद टीम बनाकर जांच शुरू की‌। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र की एक महिला ने बदबू आने की सूचना दी तो लोगों ने पहुंचकर देखा। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से कर रही जांच शुरू कर दी है।