
Burhanpur Collector IAS Rajesh Kumar kaul Full Profile
बुरहानपुर. बुरहानपुर के नवागत 13वें कलेक्टर राजेश कुमार कौल (Rajesh Kumar kaul) ने पदभार ग्रहण कर लिया। वे गुरुवार रात 1 बजे बुरहानपुर पहुंचे और आराम करने के बाद शुक्रवार शाम को कलेक्टोरेट पहुंचकर चार्ज लिया। इससे पहले चार्ज देने के लिए निवर्तमान कलेक्टर उमेश कुमार और मीडियाकर्मी उनका दिनभर इंतजार करते रहे। काम संभालते ही उन्होंने सबसे पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पानी आपूर्ति की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ शासन की योजनाओं की क्रियान्वयन करना पहली प्राथमिकता होगी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी राजेश कुमार कौल इससे पहले संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल व पदेन उप सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से परिचय लिया। चर्चा कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति व विद्युत प्रदाय के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जिले में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
Burhanpur Collector List अब तक ये रहे कलेक्टर
बुरहानपुर में वैसे तो जिला बनने के बाद 15 अगस्त 2003 को पहले कलेक्टर के रूप में शिव शेखर शुक्ला ने पदभार संभाला था, जो 7 जनवरी 2004 तक रहे। अरुण कोचर 04 से 14 जून 04 तक रहे। वीणा घाणेकर 04 से 3 मई 05 तक रही। सूरज डामोर 6 मई 05 से 13 जुलाई 06 तक रही। विनोदसिंह बघेल 20 जून 08 तक रहे। करलीन खोंगवार देशमुख जो 10 जुलाई 08 से 11 मई 10 तक रही। रेनु पंत ने जो 18 मई 10 से 28 दिसंबर 11 तक रही। आशुतोष अवस्थी ने 8 अगस्त 14 तक जिले में रहे। जेपी आइरिन सिंथिया ने 11 अगस्त 14 से 29 अगस्त 16 तक पद संभाला, दीपकसिंह ने 16 अप्रैल 18 तक रहे। डॉक्टर सतेंद्रसिंह ने 20 अप्रैल 18 से 21 दिसंबर 18 तक रहे। इसके बाद उमेश कुमार ने 27 दिसंबर 18 से 7 जून 2019 तक रहे।
Published on:
08 Jun 2019 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
