
Burhanpur's daughter in lead role in TV serial Yeh Rishta Kya Kehlata
बुरहानपुर. प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। अगर मन में सच्ची लगन हो और दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं। ऐसा ही कर दिखाया है बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की बेटी निहारिका चौकसे ने। 17 साल की छोटी उम्र में निहारिका टीवी के सबसे बड़े शो ये रिश्ता क्या कहलाता में निष्ठा के नाम से बिरला परिवार की सबसे छोटी बेटी की भूमिका में है। दिवाली पर्व से ही निहारिका की इसमें एंट्री हुई है।
शहर के मालीवाड़ा निवासी निहारिका के पिता संजीव चौकसे ने बताया कि निहारिका को कम उम्र से ही एक्टिंग का जुनून रहा है। 8वीं कक्षा में थी जब ही टीवी सीरियल ये है मोहब्बते की मुंबई जाकर ऑडिशन दिया था। कुछ दिन बाद अचानक रात में 8.30 बजे मुंबई से कॉल आया कि आपका चयन हुआ है सुबह ही मुंबई आ जाओ। हम रात में मुंबई निकले और सुबह निहारिका ने सीरियल शूट किया और चयन हो गया। यहां से निहारिका को बड़ा ब्रेक मिला।
60 से ज्यादा विज्ञापन, तीन फिल्मों में एक्टिंग की
संजीव चौकसे बताते हैं कि ढाई साल पहले निहारिका ने टीवी सीरियल से किस्मत बदली और अब तक 60 से ज्यादा विज्ञापन में काम किया। इसके अलावा तीन फिल्मों में भी काम किया, जो आगे आने वाली है। इसमें प्रमुख रूप से फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ मिली फिल्मी में काम किया। फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ जहां चार यार फिल्म और नूसरत भरुचा के साथ जनहित में जारी में काम किया है। यह तीनों फिल्म आगे आने वाली है।
छोटा भाई की भी एक्टिंग में रुचि
निहारिका फिलहाल 11वीं की पढ़ाई मुंबई में ही कर रही है। इनका छोटा भाई अनमोल चौकसे भी कक्षा 8वीं की पढ़ाई मुंबई में कर रहा है। अनमोल की भी रुचि एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की रुचि है। निहारिका की मां सीमा चौकसे ग्रहणि है।
Published on:
08 Nov 2021 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
