10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में ठेकेदार ने इंजीनियर को पीटा, जानें क्या है मामला

MP News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 15 Mar 2025, 11:04 AM IST

Contractor beats engineer

Contractor beats engineer in MP

MP News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इंजीनियर की शिकायत पर शिकारपुरा पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह पूरा मामला गुणवत्ताहीन सडक़ निर्माण के बाद बिल का भुगतान रोकने पर आया।

ये भी पढें - हेरिटेज ट्रेन के सफर पर ब्रेक, अब सावन तक करना होगा इंतजार

शिकारपुरा पुलिस के अनुसार फरियादी पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अश्विन सोनरिश(MP News) की शिकायत पर ठेकेदार भूपेंद्र चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 132,115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।फरियादी ने शिकायत में कहा कि धामनगांव से नांदगांव रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।

ठेकेदार भूपेंद्र चौहान द्वारा सडक़ा, पुलिया निर्माण के साथ कंक्रीट वाल का कार्य किया गया। इसकी जांच की गई तो निर्माण सामग्री पूरी तरह से गुणवत्ताविहीन मिली जो परीक्षण में फेल हो गई, लेकिन फिर भी ठेकेदार खराब गुणवत्ता वाले कार्य का भुगतान करने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की गई। ठेकेदार ने कार्यालय पहुंचकर बिल के लिए दबाव बनाकर मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में की गई।

ये भी पढें - एमपी में होली ड्यूटी पर तैनात TI के सीने में उठा दर्द, मौत

सडक़ों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

धामनगांव से नांदगांव रोड निर्माण की जांच में गुणवत्ताविहीन कार्य होना सामने आ गया। जबकि जिलेभर में इस तरह अन्य सडक़ों एवं पुलियाओं के निर्माण पर भी कही बार सवाल उठ रहे है। संजय नगर से लेकर कुंदन डेयरी तक बना रोड समय के पहले ही उखडऩे लगा है। जबकि नाले की पुलिया का कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ। धूलकोट से लेकर अन्य गांव में भी सडक़ों के निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे है।

इंजीनियर की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर रहे है। - कमलसिंह पवार, टीआई, थाना शिकारपुरा