7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्पा स्टाइल में कर रहे थे गोवंश की तस्करी, ट्रक देखकर पुलिस हो गई हैरान

गोवंश की तस्करी

less than 1 minute read
Google source verification
- महाराष्ट्र कर रहे थे परिवहन
बुरहानपुर. शाहपुर पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर एक ट्रक का पीछा कर गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपियों ने पुष्पा फिल्म की तरह ट्रक के दो भाग कर 32 गोवंश भरे थे। नीचे हिस्से में गोवंश थे जो ऊपर फलों के खाली कैरेट रखे हुए थे।
पुलिस के अनुसार सफेद रंग के ट्रक में अवैध रूप से गौवंश भरकर महाराष्ट्र तरफ जाने की सूचना मिली थी। टीम गठित कर शाहपुर मार्ग नाचनखेड़ा फाटे पर नाकाबंदी की। एक वाहन को पीछा कर सूर्यकांत नगर मे रोका गया तो आरोपीगण ट्रक से कूदकर भागने लगे। पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम असफर खां पिता खलील खां निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ बताया। जबकि दूसरा रईस पिता नसीर खां फरार हो गया। गोवंश ले जान के लिए ट्रक के दो पार्टेशन कर 32 बेल एवं बछड़े ठूस ठूसकर भरे गए थे।