4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट हाईवे पर चक्का जाम करने वाले 48  पर आपराधिक मामला दर्ज

पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम पंचायत के खिलाफ किया था प्रदर्शन पंचायत में दूसरे दिन भी लटका रहा ताला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Editorial Khandwa

•

Updated: 29 Jul 2017, 12:50 PM IST

Criminal Case registered on 48

Criminal Case registered on 48

शाहपुर.
इच्छापुर में पेयजल को लेकर गुरुवार को हुए ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन पुलिस ने 48 आरोपियों पर नामजद आपराधिका मामला दर्ज किया है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ हाईवे जाम कर, तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी के आरोप में धारा 341, 506,147 और 149 भादंवि के तहत मामला दर्जकिया गया।

यह था घटनाक्रम

गुरुवार को इच्छापुर में हाईवे पर एक साथ करीब 3 हजार से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए। दरअसल वर्षों से जल संकट झेल रहे इच्छापुर के लोगों को करीब एक माह से पानी नहीं मिल रहा था। ग्रामीणों का आरोप हैकि पेयजल आपूर्तिमें ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण हालात इतने बिगड़े है। इसको लेकर करीब 4 घंटे तक हाईवे जाम किया गया और ग्राम पंचायत कार्यालय में गुस्साई भीड़ ने तोड़ फोड़ कर कुर्सियों की सड़क पर होली जला दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप और 3 दिन में समस्या के निराकरण के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस घटना के अगले दिन 48 लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया और अन्य की पहचान की जा रही है। शाहपुर थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

दूसरे दिन भी लटका रहा ताला

दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत में ताला लटका रहा। शनिवार को न पंचायत कार्यालय खुला और तो सरपंच-सचिव ग्राम पंचायत में पहुंचे। जिससे ग्रामीणों के जरूरी सरकारी कामकाज नहीं हो पाए। इससे ग्रामीणों को फिर परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को इच्छापुर की ग्राम पंचायत में बाहर से ताला लटका रहा और अंदर लाईटऔर पंखे चलते रहे। जबकि पंचायत कार्यालय के बाहर प्रांगण में केवल आवारा मवेशियों का डेरा लगा रहा।

पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी

सुमित्रा चंद्रकांत, वामन संपत सावखेड़े, ज्ञानेश्वर शांताराम, शेख इब्राहिम शेख फकीरा, प्रशांत सुभाष तोरे, सुधाकर नामदेव, युवराज वसंता माली, अलिसा हबीब, गीताबाई, कस्तुरा गंगाराम, विमलबाई बालू मराठा, अफरोज बी, कैलाश त्रयंबक, गजु सुभाष, भैया गुलाब, वासुदेव प्रभाकर चौधरी, कौसाबाई बालू, निर्मलाबाई रामकृष्ण पाटिल, कमलाबाई रघुनाथ बोजदे, शोभाबाई ज्ञानेश्वर महाजन, सरस्वती मधुकर महाजन, गणेश नामदेव, पवन पांडूरंग महाजन, जनार्दन श्रीकृष्ण चौधरी, संगीताबाई सुरेश माली, रईस अजिज, जितेंद्र सुभाष, मनकामना कडू, सुभाष रामू तोरे, सुखलाल त्रयंबक निंभोरकर, ललिताबाई रविंद्र पारधी, संध्याबाई रविंद्र, शोभाबाई सुनील पाटिल, संजय बाबूराव, विजय भागवत पवार, अशोक नागोरा माली, ज्ञानेश्वर भागवत माली, रामकृष्ण तुकाराम माली, प्रहलाद तुकाराम सावखेड़े, विनोद बालू सावखेड़े, पवन कैलाश पवार, रामभाऊ नामदेव दबंगे, असलम ताज खां तड़वी, अनिल भागवत हवेलीवाले, राहूल अर्जुन हवेलीवाले, रविंद्र भागवत माली, सोपान त्रयंबक पवार, भैया ज्ञानेश्वर पवार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।