बुरहानपुर. पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चंद्रशेखर सोलंकी ने सोमवार को जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। रेणुका पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी महोदय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। वाहन शाखा के वाहनों समेत सभी थानों के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों के पीए सिस्टम, लाउड हेलर, बलवा ड्रिल सामग्री, इमरजेंसी बैटरी, इमरजेंसी जेक, फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट एड बॉक्स, आदि चेक किए। उन्होंने वाहनों के ड्राइवरों को आपातकालीन परिस्थिति के लिए वाहनों को सदैव तैयार रखने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस परिवार के बच्चो के लिए नवनिर्मित लर्निंग सेंटर देखा। लर्निंग सेंटर में पढऩे वाले बच्चों के लिए उपलब्ध वातानुकुलित कक्ष, स्मार्ट टीवी, किताबें, आरामदायक बैठक आदि सुविधाएं देखकर प्रसन्नता जाहिर की। जिसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां पुख्ता रखने , चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए। आगामी चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, अवैध शराब, अवैध हथियारों के निर्माण एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर की गई हाल की कार्यवाहियोंं की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन से मित्रवत व्यवहार कर उनमें पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने को कहा। कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री हेलमेट, बॉडीगार्ड, जाली, वाहनों में सायरन, ड्रेगन टार्च लाईट आदि रखने, टीयर गैस गन व वाटर केनन का कुशल संचालन करने एवं मुस्तैदी से डयूटी करने हेतु निर्देशित किया। आगामी त्योहारों एवं चुनाव को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को आसूचना संकलन करने, छोटी छोटी गतिविधियों पर सतर्कता पूर्वक नजर रखने, नियमित प्रभावी वाहन चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिए।