
बुरहानपुर. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो रोजाना सामने आते रहते हैं जो अपने आप में अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक वी़डियो बुरहानपुर जिले से भी सामने आया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो दो बैलों की लड़ाई का है लेकिन इसके वायरल होने की वजह बैल नहीं बल्कि वो कुत्ता है जो बैलों की लड़ाई के बीच में एंट्री मारता है और आखिरी तक बैलों को लड़ने से रोकने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि भारी-भरकम बैलों के सामने तमाम कोशिशों के बावजूद कुत्ता अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाता।
सोशल मीडिया पर छाई बैलों की लड़ाई
बैलों की लड़ाई जो दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के सराय गांव का है। जहां शुक्रवार को दो बैल आपस में भिड़ गए। सींगों में सींग फंसाए दोनों बैल रास्ते से लड़ते हुए खेतों में पहुंच गए इसी बीच एक स्ट्रीट डॉग वहां पहुंच गया और बैलों की लड़ाई में कुत्ते की एंट्री के बाद जो हुआ उसे देखकर राहगीर वहीं रुक गए और अपने मोबाइल से इस वीडियो को शूट किया।
लड़ाई रोकने की डॉगी नाकाम कोशिश
ऐसा लग रहा था जैस कुत्ता बैलों की लड़ाई को रोकने की कोशिश कर रहा है। वो बैल की रस्सी पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश करता रहा। कई बार लड़ रहे बैलों ने उसे झटका भी दिया लेकिन मानों कुत्ते ने ठान रखा था कि वो बैलों की लड़ाई को रोककर रहेगा। वो लगातार रस्सी खींचता रहा पर बैलों पर कुत्ते की कोशिशों का कोई असर नहीं हुआ। किसी राहगीर ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो- बैलों की लड़ाई का बीच-बचाव करता डॉगी
Published on:
05 Sept 2021 03:39 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
