बुरहानपुर. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को 3 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 2.15 बजे से 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित रहेंगी। कलेक्टर भव्या मित्तल ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित रहेंगी परीक्षा
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 3 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। जिनमें शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शनवारा चौराहा, सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उमा विद्यालय पुराने शासकीय अस्पताल के सामने। शासकीय उर्दू कन्या स्कूल हरीरपुरा बुरहानपुर शामिल है।