scriptflood in mohana and amravati river flood in Fopnar and Jasondi village see horrific video | दो नदियों में आई ऐसी बाढ़, पूरी तरह डूब गए कई गांव, युवक बहा, कई लोग पेड़ों पर चढ़े, VIDEO | Patrika News

दो नदियों में आई ऐसी बाढ़, पूरी तरह डूब गए कई गांव, युवक बहा, कई लोग पेड़ों पर चढ़े, VIDEO

locationबुरहानपुरPublished: Jul 22, 2023 08:10:23 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

मोहना नदी में बाढ़ से फोपनार गांव डूबा, जसौंदी में एक व्यक्ति बहा, लोगों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान। 8 घंटे में सवा पांच इंच हुई बारिश।

Flood in MP
दो नदियों में आई ऐसी बाढ़, पूरी तरह डूब गए कई गांव, युवक बहा, कई लोग पेड़ों पर चढ़े, VIDEO

इन दिनों मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मुसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं, बात करें सूबे के बुरहानपुर जिले की तो यहां बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। शुक्रवार रात से जारी बारिश ने शनिवार की सुबह रौंद्र रूप धारण कर लिया। वहीं, 9 सुबह बजे से शाम 5 बजे के बीच सवा पांच इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे ताप्ती नदी उफान पर आ गई है। जबकि, सहायक मोहना नदी में बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ के कारण नदी से सटे फोपनार गांव पूरी तरह डूब गया है। जबकि, शाहपुर से लगे जसौंदी में अंजनडोह नाला उफान पर आने के कारण किनारे के मकान भी डूब में आ गए हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.