
Former MLA Manju Dadu's sister became Khaknar district president
बुरहानपुर. भाजपा ने खकनार जनपद पर भी अपना दबदबा बना लिया। कांग्रेस से यह सीट छीनकर भाजपा की पूजा दादू अध्यक्ष बन गई हैं। पूजा दादू मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मंजू दादू की बहन है।
गुरुवार सुबह 11 बजे से खकनार जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन सम्मेलन हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित पूजा दादू को 16, कांग्रेस समर्थित राजेश सोलंकी को को 9 वोट मिले। जीत के बाद पूरा माहौल जश्न में बदल गया। जमकर ढोल बाजे बजाए गए।
पूजा पूर्व विधायक राजेन्द्र दादू की बेटी और वर्तमान में मप्र विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा तथा नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादू की बहन हैं। दिसंबर 2021 को हुए जनपद सदस्य चुनाव में वह निर्विरोध सदस्य चुनी गई थींए लेकिन तब चुनाव निरस्त हो गए थे। खकनार जनपद में 25 सदस्य हैं। यह सीट एसटी है।
उपाध्यक्ष भी भाजपा की बनीं
उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा से आरती निलेश चौकसे और कांग्रेस से मनीषा विजय चौधरी मैदान में थीं। आरती चौकसे को 17 वोट मिले। मनीषा को 8 मत प्राप्त किए।
पूजा दादू की शिक्षा
पूजा दादू ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खंडवा से की। गुजराती समाज कॉलेज इंदौर से बीबीए और पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र दादू की चार पुत्रियां एवं एक पुत्र है। पूजा दादू दूसरे नंबर की पुत्री है।
दोनों जनपद में अब भाजपा का कब्जा हो गया है। एक दिन पहले ही बुरहानपुर जनपद में सोनाली प्रदीप पाटील अध्यक्ष चुनी गई है। जबकि उपाध्यक्ष आशा विनोद पाटील चुनी गई है। अब भाजपा का निशाना 29 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर है।
Updated on:
28 Jul 2022 06:23 pm
Published on:
28 Jul 2022 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
