
Gold of 90 thousand gold taken from womens gang bullion shop
बुरहानपुर. त्योहारों के बीच चोर भी सक्रिय हो गए हैं। यह चोर घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नहीं बल्कि महिलाओं की गैंग है, जो सीधे सराफा दुकान में जाकर दुकानदार को चकमा देकर माल साफ कर रही है। ऐसा एक मामला सोमवार को सामने आया। जहां महिलाओं ने ९० हजार रुपए की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।
पांडूमल चौराहा के पास सिान ज्वैलर्स पर यह वारदात हुई। जहां महिलाओं ने देर तक सोना देखा और बाद में कुद देर बाद आने की बातकहकर निकल गई। जब दुकानदार राजेश झंवर ने अपने बॉक्स चेक किए तो पता चला की ९० हजार का इयर रिंग गायब थे। बाद में पुलिस को खबर कर इसकी जांच कराई गई। लेकिन दुकान में सीसीटीवी कैमरे न होने से महिलाओं का पता नहीं लग सका।
धनतेरस पर बरेगा धन
धनतेरस का उत्साह व्यापारियों के साथ खरीददारों में भी देखा जा रहा हैं। सोना-चांदी की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन बाजार भी सज के पूरी तरह तैयार हैं। वहीं धनतेरस के शुभ मुहूर्त को देखते हुए दो पहिया वाहनों की बुकिंग भी पहले से हो चुकी हैं। इस बार बाजार से लगभग ५ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।
बाजार में छाई रौनक को देखकर व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। धूम से हो रही खरीदारी ने जीएसटी को भी भूला दिया है। पुष्य नक्षत्र का बाजार देखकर धनतेरस पर धूम से खरीदी होगी।
होगी सिल्वर-गोल्ड की खरीदी-
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का अधिक महत्व हैं। कई लोगों ने अपने मनपंसद ज्वैलरी के ऑर्डर पहले से ही दे रखे हैं। महिलाएं बाजार में अपने पसंद की रिंग, गले का हार, पायजेब, इयररिंग ज्यादा पसंद कर रही है। सराफा एसोसिएशन के सचिव उपेंद्र सराफ ने कहा कि बाजार में कई ऑर्डर पहले से ही बुक हो गए हैं। शहर में कुल ४० दुकाने ज्वैलरी की हैं। लगभग २ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जमकर खरीददारी होने की आशा हैं। इसे लेकर पहले से ही दुकानदारों ने माल भर लिया हैं। धनतेरस को देखते हुए दुकानों को सजा ली हैं। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों का कहना है कि दीपावली का मार्केट पुष्य नक्षत्र से उठा है। शहर के साथ ग्रामीण ग्राहकों से खासी उम्मीद बंधी हुई हैं। पूरे शहर से एक करोड़ का कारोबार होने का अंदाजा लगाया जा रहा हैं। धनतेरस के एक दिन पूर्व ही लोग अपने पसंद टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की बुकिंग करा ली हैं।
Published on:
16 Oct 2017 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
