
Railway Recruitment 2019: रेलवे में 30 हजार पदों पर बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
बुरहानपुर. पूर्व रेलवे ने हावड़ा डिवीजन स्थित हास्पिटल में कान्टै्रक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (अनुबंध चिकित्सा व्यवसाई) के 10 और नर्सिंग सुप्रींटेंडेंट (नर्सिंग अधीक्षक) के 40 पदों के लिए आवेदन बुलाए हैं। इन दोनों पदों के लिए पूर्व रेलवे वॉट्सऐप या टेलीफोन के माध्यम से साक्षात्कार कर नौकरी देगा। इसमें फ्रेसर और अनुभव प्राप्त उम्मीदवार 31 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए 2 जून की तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार रेलवे की अधिकृत वेबसाइट er.indianrailways.gov.in का अवलोकर कर लें।
आयुसीमा- भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा पूर्व रेलवे के नियमावली अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और वेतन का निर्धारण पदों के अनुसार किया गया है, जो निम्नानुसार है।
कान्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर
योग्यता- एमबीबीएस, एमएस/एमडी
कुल पद- 10
कार्य स्थान- हावड़ा
अनुभव- 05 से 10 वर्ष
वेतन- 75 हजार से एक लाख 15 हजार
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट
योग्यता- बीएससी, जीएनएम, एमएससी
कुल पद- 40
कार्य स्थल- हावड़ा
अनुभव- 1 से 5 वर्ष
साक्षातकार के आधार पर होगी भर्ती
सभी 50 पदों पर साक्षात्कार प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। आवेदकों को साक्षात्कार देने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि घर पर बैठकर ही तय समय पर टेलीफोन या वॉट्सऐप से साक्षात्कार देना होगा। इसलिए देर किस बात की जल्द आवेदन कर अच्छी सेलरी पाने का मौका हाथ से जाने नहीं दें। अभी एक सप्ताह का समय शेष है, जिसमें उम्मीदवार साक्षात्कार की तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
सर्वप्रथम नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पूर्व रेलवे की आफिसियल वेबसाइट से जॉब नोटिस को डाउनलोड कर उसका अच्छी तरह से अध्ययन करें। इसके पश्चात निर्देशों का पालन करते हुए फार्म भरने की प्रक्रिया 31 मई तक पूर्ण कर लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आवेदन अस्वीकार्य कर दिए जाएंगे।
Published on:
27 May 2020 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
