2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली का छाया उल्लास, गुरु और शनि का बन रहा विशेष योग

9 मार्च को होली दहन, 10 को मनेगी धुरेड़ी

2 min read
Google source verification
holi

बाजार में सजी दुकाने।

बुरहानपुर. होली का उल्लास छाने लगा है। जगह-जगह बाजार में दुकानें सजने लगी है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होगा और 10 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। शहर में 250 से अधिक स्थानों पर होली दहन होगा। इस बार होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है।

भद्रा रहित होगी होली
9 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है और इसी दिन होलिका दहन होगी। इस बार होली भद्रा रहित रहेगी। जिस कारण से इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। होली दहन 09 मार्च को जिसमें भद्रा दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके बाद भद्रा का समय नहीं रहेगा।

शैलेंद्र मुखिया के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में सभी शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इस बार होलाष्टक 03 मार्च से शुरू हो गया है जो कि 9 मार्च तक रहेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को होलाष्टक तिथि का आरंभ है। इस तिथि से पूर्णिमा तक के आठों दिनों को होलाष्टक कहा गया है। होली इस बार भद्रा नहीं लगने से विशेष फलदायी रहेगी। इस बार होली भद्रा रहित, ध्वज एवं गजकेसरी योग भी बन रहा है। इसके बाद 10 मार्च को रंग वाली होली में त्रिपुष्कर योग बनेगा। इस साल होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है। ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे।

ये है मुहूर्त
होलिका दहन तिथि 9 मार्च 2020
होलिका दहन मुहूर्त. 18.26 से 20.52 बजे
पूर्णिमा तिथि आरंभ 09 मार्च 3.03 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त 09 मार्च 23.17 बजे

ऐसी है प्रशासन की तैयारी
होली के दो दिन पहल बाजार में चहल पहल काफी बढ़ गई। लोग होली पर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा, मिठाई, किराना, शकर हार आदि की दुकानों पर खरीदारी की जा रही है। मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। गुझिया बनाने के लिए लोग खोए की खरीदारी कर रहे हैं। दिनभर बाजार में खरीदारी की दौर चल रहा है। अबीर, रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही। बच्चों की नजर तरह-तरह के मुखौटों को पसंद करते दिखी।

बीयू0808 :