18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

784 करोड़ में तैयार होगा इंदौर-औरंगाबाद फोरलेन, आसान हो जाएगा लंबा सफर

एमपी की बार्डर बुरहानपुर से इंदौर से औरंगाबाद को जोड़ेगा, करीब 784 करोड़ रुपए से तैयार होने वाले इस फोरलेन के निर्माण होने से यात्रियों का लंबा सफर आसान हो जाएगा.

2 min read
Google source verification
784 करोड़ में तैयार होगा इंदौर-औरंगाबाद फोरलेन, आसान हो जाएगा लंबा सफर

784 करोड़ में तैयार होगा इंदौर-औरंगाबाद फोरलेन, आसान हो जाएगा लंबा सफर

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से जोडऩे वाले एक और फोरलेन को हरी झंडी मिल गई है, ये फोरलेन एमपी की बार्डर बुरहानपुर से इंदौर से औरंगाबाद को जोड़ेगा, करीब 784 करोड़ रुपए से तैयार होने वाले इस फोरलेन के निर्माण होने से यात्रियों का लंबा सफर आसान हो जाएगा, साथ ही फोरलेन तैयार होने के बाद एमपी और महाराष्ट्र के बीच होने वाले कपड़े और केले के व्यापार को भी गति मिलेगी। इस बात की जानकारी खुद परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देते हुए प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है।

जानकारी के अनुसार बुरहानपुर जिले के आसपास के तीन अंतरराज्यीय मार्ग फोरलेन में बदल जाएंगे। पहले दो फोरलेन को स्वीकृति मिलकर इनके भू अर्जन का काम चालू हो गया। अब एक और फोरलेन निर्माण होगा, जो 784 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर से औरंगाबाद तक बनेगा। ये फोरलेन बुरहानपुर से गुजरेगा।

भारत माला परियोजना के तहत एचएएम पर 784.35 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति मिली है। एनएच.753 एल पर महाराष्ट्र के जलगांव और मप्र के बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले शाहपुर बायपास से मुक्ताईनगर खंड मार्ग के फोर लेन के निर्माण को जोड़ेगा। यह परियोजना मार्ग भौगोलिक रूप से बुरहानपुर जिले और जलगांव में स्थित है। मौजूदा 2-लेन कैरिज वे सडक़ एनएच.753 एल का एक हिस्सा है, जो पहुर के पास एनएच.753 एफ के साथ जंक्शन से शुरू होती है, जो महाराष्ट्र के जामनेर, बोदवड, मुक्ताईनगर सहित मप्र में बुरहानपुर को जोड़ती है और खंडवा के पास एनएच.347 बी के साथ जंक्शन पर समाप्त होती है। परियोजना मार्ग में दापोरा, ईच्छापुर एवं मुक्ताईनगर में आवश्यक स्थानों पर बायपास का प्रावधान है। खंडवा के बोरगांवबुजुर्ग से मुक्ताईनगर तक पूरी सडक़ चार लेन होने के बाद इंदौर से छत्रपति संभाजी नगर, औरंगाबाद जाने वाले यातायात को इस मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इसकी स्वीकृति देने पर पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

चिरिया महाराष्ट्र से बहादरपुर से गुजरेगा

ने शनल हाइवे खलघाट, कसरावद, खरगोन, बिस्टान चिरिया से महाराष्ट्र बार्डर तक बन रहा है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 347-सी नाम दिया है। इस हाइवे से बुरहानपुर का भी जुड़ाव होगा। इसके निर्माण के लिए भू अर्जन की कार्यवाही शुरू होने वाली है। इसलिए प्रशासन ने इस रोड के निर्माण में जो गांव की जमीन आने वाली है, उसकी खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके लिए आदेश की एक कॉपी जिला पंजीयक विभाग को सौंप दी है। चिरिया महाराष्ट्र से रोड लोनी, बिरोदा, बहादरपुर, पातोंडा, सुलतानपुर, चिंचाला, लालबागमाल, बोरगांवखुर्द, गारबर्डी, मगरूल, मचलपुरा, निंबोला झिरी तक की सडक़ शामिल है, जो पहले इंदौर से आ रहे फोरलेन से जुड़ जाएगा।


जलगांव से जुड़ेगा इच्छापुर वाला मार्ग

एनएच.753एल पर जलगांव और बुरहानपुर जिले से होकर गुजरने वाले शाहपुर बायपास से मुक्ताईनगर खंड मार्ग के फोर लेन के निर्माण को जोड़ेगा। यह परियोजना मार्ग भौगोलिक रूप से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले और महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित है।
इंदौर-झिरी फोरलेन

स डक़ फोरलेन बनाने के लिए राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण एनएचआइ ने काम शुरू कर दिया है। कुल 131.40 किमी के प्रोजेक्ट को तीन हिस्सों में बांटा है। पहला बोरगांव से धनगांव, जिसका काम शुरू हो चुका है। दूसरा धनगांव से बलवाड़ा और तीसरा बलवाड़ा से इंदौर। इसके बाद बोरगांव से अकोला जाने वाला मार्ग बनेगा, इसमें बुरहानपुर जिले के गांव की जमीनों का भू अर्जन शुरू हो गया है। यह हाइवे झिरी के पास से बायपास होकर जैनाबाद फाटे के आगे जुड़ेगा।

यह भी पढ़ें : तीर्थ स्थल रहेगा सम्मेद शिखर, खुशी में बदला जैन समाज का विरोध, झुकी झारखंड सरकार