3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस गांव में लड़के को नहीं लड़की को मिलता है दहेज, जानकर रह जाएंगे हैरान

MP News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शादी होने पर लड़के वाले लड़की पक्ष को दहेज देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अजब-गजब परंपरा है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर लड़के को नहीं बल्कि लड़की को शादी के लिए दहेज दिया जाता है। आमतौर पर दूल्हन का परिवार को दूल्हे पक्ष को दहेज देता है, लेकिन यहां परपंरा कुछ हटके है। बताया जाता है कि यहां पर 500 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम है।

इस गांव में 500 साल पुरानी परंपरा जारी


500 साल पुरानी परंपरा बाकड़ी गांव की है। जो कि आज भी कायम है। पहले दहेज के रुप में 1 रुपए, 11 रुपए या 51 रुपए दिए जाते थे। समय बदलने के साथ ही राशि बढ़कर 2.50 लाख तक पहुंच गई है। हालांकि, दहेज की राशि शादी पर निर्भर करती है।

यहां जमीन बेचकर दहेज देते हैं लोग


यहां के स्थानीय निवासियों ने बताया कि दहेज की राशि बढ़ने के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इस वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी के पर्याप्त धन होता है तो वह अपने खेत बेचकर दहेज की राशि को जुटाते हैं। परंपरा शादी के एक महीने बाद पंचायत के माध्यम से पूरी होती है। पंचायत दहेज की राशि की तय करती है। जिसे दूल्हे पक्ष के द्वारा दुल्हन पक्ष को दिया जाता है।

समाज कर रहा देहज कम करने का प्रयास


भिलाला समाज दहेज की बढ़ती राशि को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान राशि को 50 हजार रुपए करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए गांव में सभाएं आयोजित कर चर्चाएं की जा रही है। ताकि परिवारों जागरूक हो सकें।