4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: देशभर में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की सरगर्मी के बीच एमपी में नया आदेश जारी

MP News: एमपी वक्फ बोर्ड की भोपाल के बाद सबसे ज्यादा संपत्ति बुरहानपुर में, नए आदेश के मुताबिक बोर्ड के जिम्मेदारों को ये काम सबसे पहले करना होगा, पढ़ें पूरी खबर

less than 1 minute read
Google source verification
mp waqf board Properties

mp waqf board Properties

MP News: मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) की कमाई का 50% हिस्सा मुस्लिम परिवार (Muslim Families) के गरीब- जरूरतमंद बच्चों (children in need) की शिक्षा (Education) और परिवार (Family) को दान (Donation) किया जाएगा। देश में वक्फ बोर्ड संसोधन बिल 2024 (Waqf board amendment bill 2024) की सरगर्मी के बीच एमपी वक्फ बोर्ड (MP Waqf Board) ने यह नया आदेश जारी किया है। बोर्ड अब कमाई पर दो साल पहले के निर्णय को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है।

भोपाल (Bhopal) के बाद बुरहानपुर (Burhanpur) में सबसे ज्यादा 3 हजार हेक्टेयर जमीनें वक्फ के पास हैं। प्रदेश में करीब 15 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। अभी तक कमेटियां आय का 7% ही चंदा बोर्ड को देती थीं, जबकि 93% राशि प्रबंध समितियों के पास होती है। इसका उपयोग बोर्ड सख्ती से समाज के मेधावी बच्चों की पढ़ाई पर कराएगा।

एक छात्र पर 25 हजार तक खर्च

एमपी वक्फ बोर्ड की कमाई को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए एक कमेटी जिलों में बनेगी। कमेटी ही गरीब बच्चों का चयन कर प्रति छात्र अधिकतम 25 हजार रुपए दान कर सकेगी। इसमें 20% राशि मुस्लिम बच्चों के कॉलेज पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद पर भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Panchayat Season 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर्स को पसंद आ गया एमपी का ये शहर

ये भी पढ़ें: Mahakal ki sawari 2024: महाकाल की सवारी के लाइव दर्शन, चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर करेंगे नगर भ्रमण


Story Loader