4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nepa Mill: एशिया का सबसे बड़ा कागज कारखाना फिर शुरू, हजारों परिवारों को मिलेगा रोजगार

1 लाख मैट्रिक टन होगा कागज का उत्पादन, एक हजार परिवारों का रोजगार फिर शुरू, केंद्रीय उद्योग मंत्री ने बटन दबाकर किया शुभारंभ..।

2 min read
Google source verification
nepamil.png

Nepa Mill is the first such newsprint mill in Asia.

बुरहानपुर। कभी एशिया का सबसे बड़ा कागज कारखाना रही नेपा मिल (Nepamills Limited) फिर 7 साल बाद जीवित हो गई। मंगलवार को केंद्रीय उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बटन दबाकर इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम शाम 4 बजे हुआ। नेपा मिल का रिनोवेशन 469 करोड़ में किया गया है। इस मिल से नेपानगर के एक हजार परिवारों का रोजगार फिर शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय नेपानगर आए। उनके साथ भारी उद्योग मंत्रालय सचिव अरुण गोयल सहित अन्य अधिकारी साथ पहुंचे। यहां से वह सीधे नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह स्थल पहुंचे। इसके बाद नेपा मिल पहुंचकर उन्होंने बटन दबाकर नवीन संयंत्रों का शुभारंभ किया। हेलीपैड पर नेपा मिल सीएमडी सौरभ देब, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

2 तरह के पेपर यहां तैयार होंगे

75 साल का इतिहास रखने वाली मिल में 2 प्रकार के कागज तैयार किए जाएंगे। पहला न्यूज पेपर के लिए, जो 44.45 जीएसएम का होगा। यह वेस्ट कागज से लुगदी बनाकर तैयार किया जाएगा। वहीं दूसरा राइटिंग प्रिंटिंग पेपर होगा। इसके लिए रॉ मटेरियल कोटेड किताबें, अच्छी क्वालिटी के पुराने ऑफिस पेपर और अन्य इंडियन रिसाइकिल पेपर का उपयोग होगा। इस पेपर की क्वालिटी 60 से 80 जीएसएम की होगी। पहले मिल की उत्पादन क्षमता 88 हजार मैट्रिक टन प्रतिवर्ष थी। जिसे अब बढ़ाकर 1 लाख मैट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक कर दिया गया है। यहां आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

नेपा मिल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे, लेकिन विदिशा के दौरे पर होने के कारण वे नेपानगर नहीं आ सके। नेपा मिल में पुनरुद्धार और मिल विकास योजना के तहत नवीनीकृत संयंत्रों का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. पांडेय ने किया। नेपा मिल अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक कमोडोर सौरभ देव ने मिल का इतिहास बताया।

Story Loader