बुरहानपुर. एमपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गया। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में पहले दिन 50 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं की बैठक लेकर बोर्ड की गाइडलाइन की अवगत कराया। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित प्रतिबंधित सामान कक्ष के बाहर ही रखने की समझाइश दी।
पहला चरण 19 से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। जिले में 1700 कॉपियां हाइ स्कूल, 1800 कॉपियां हाइ सेकेंडरी स्कूल की पहुंची है। हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, र्धशास्त्र सहित अन्य विषय शामिल है। पहले दिन मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षक, शिक्षिकाओं की बैठक लेकर डीइओ रविंद्र महाजन, प्राचार्य एवं मूल्यांकन प्रभारी परवीन हुसैन ने कहा कि मूल्यांकन के दौरान बोर्ड के नियमों का पालन करे। हाइ सुरक्षा एवं निगरानी में मूल्यांकन का काम हो रहा है। कॉपियां चेक करते समय ध्यान रखे। बच्चे का कोई भी प्रश्न या अंक नहीं छूटना चाहिए। अंक का मिलान करते समय ध्यान रखकर टोटल लगाए। क्योकि आप की एक गलती से किसी बच्चे का रिजल्ट खराब हो सकता है।