
बुरहानपुर से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिग एक तीन दिन की मासूम बच्ची के लिए काल बन गया। पिग बच्ची को घर से उठाकर ले गया और उसका आधा धड़ खा गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है उनका कहना है कि पिग पालकों ने अपने सुअरों को खुला छोड़ रखा है और नगर निगम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं इस घटना के बाद कलेक्टर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सुअरों को शहर से बाहर करने के निर्देश जारी किए हैं।
दिवाली पर घर में आई थी 'लक्ष्मी'
घटना शहर के प्रगति नगर की है जहां रहने वाले सलीम के घर पर तीन दिन पहले ही दिवाली पर बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म से परिवार खुश था लेकिन तीन दिन बाद ही उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार की देर रात बच्ची की मां बच्ची को छोड़कर बाथरूम गई थी तभी इलाके में घूमने वाले आवारा सुअरों में से एक घर में घुस आया और बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची के नजर न आने पर मां ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए और बच्ची की तलाश की।
आधा धड़ नोंच गया
करीब एक घंटे तक परिजन और लोग बच्ची की तलाश करते रहे। इसी दौरान उन्हें नाले में आवारा पिग नजर आया जिसके मुंह में कुछ देखकर लोग पास गए तो बच्ची नजर आई। लोग नाले में पिग के पीछे भागे और उसे घेरकर उसके मुंह से बच्ची को छुड़ाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी। पिग बच्ची का आधा शरीर नोंच चुका था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय रहवासियों में भी आवारा सुअरों के आतंक को लेकर खासी नाराजगी है।
देखें वीडियो- चुनावी मंच पर सपना चौधरी ने लगाए ठुमके
Published on:
15 Nov 2023 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
