
pradhanmantri awas yojna
बुरहानपुर. हर व्यक्ति का सपना होता है कि मैं अपने पक्के मकान में अपने परिवार के साथ शान से निवास कर सकू। ऐसा ही सपना साकार हुआ है मालवीय वार्ड निवासी मुकेश किशनलाल भागवत का। वे बताते है कि हमारा पहले कच्चा मकान था। जिसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि मैं कपड़े से बने सामान बेचने का काम करता हूं। हमारा पुराना पुश्तेनी मकान जो कि जर्जर अवस्था में था। मकान की छत से मिट्टी गिरती थी। जिससे हमेशा मकान गिरने का भय बना हुआ था। परिवार की आय कम होने से पक्का बनाने का कार्य मेरे लिए एक चुनौती और सपना जैसा था।
हितग्राही भागवत कहते है किए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरा नाम सूची में आया। यह जानकारी मिलने पर मेरे परिवार के सदस्यों को बहुत खुशी हुई। मुझे आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ। योजनान्तर्गत मुझे 2 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मेरा पक्का मकान बन जाने से अब सारी समस्याओं से मुझे छुटकारा मिल गया है। मैं अब परिवार के साथ पक्के मकान में बेहतर रूप से जीवन यापन कर रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने पर भागवत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे है।
Published on:
03 Feb 2023 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
