21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योजनाओं और विकास की उम्मीद पर जनता का भरोसा, जगी ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना की आस

- जनता ने एक तरफा दिलाई भाजपा को जीत- लंबे समय से चल ही ताप्ती मेगा रिचार्ज के क्रियान्वयन- भाजपा ने पेश किया था 16 सूत्रीय संकल्प

2 min read
Google source verification
Public trust on plans and development hopes raised, hope for Tapti Mega Recharge Scheme

Public trust on plans and development hopes raised, hope for Tapti Mega Recharge Scheme

बुरहानपुर. विधानसभा चुनाव निपट गए। परिणाम भी अब सबके सामने आ गए। जनता ने विकास और सरकारी योजनाओं पर भरोसा किया। प्रदेश में भी भाजपा सरकार बन गई, अब बारी है जनता के उम्मीदों पर खरे उतरने की। सबसे महत्वपूर्ण पूरे चुनाव में जो भाजपा के 16 सूत्रीय संकल्प में ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना की। जिसके पूरे होने पर जल समस्या का निराकरण होगा। साथ में उद्योगों के विकास, सडक़, बिजली और पानी का संकट झेल रहे शहरवासियों को इन समस्सयाओं के छुटकारे की उम्मीद है।
19 हजार करोड़ की योजना
भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस ने अपने संकल्प पत्र में सबसे महत्वपूर्ण योजना ताप्ती मेग रिचार्ज को रखा। संकल्प पत्र में बताया गया था कि 19 हजार करोड़ रुपए की ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना की डीपीआर तैयार करवाकर भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति और उसके बाद योजना का लिडार सर्वेक्षण का कार्य वर्ष 2018 तक करा दिया था। चिटनीस का कहना था कि पिछले 5 वर्षों का बहुमूल्य समय जाया हुआ। पुन: अवसर दे रहे हैं अत: मैं योजना के काम प्रारंभ करके पूर्ण होने तक सतत कार्य करूंगी।
इसलिए उम्मीद ज्यादा
ताप्ती मेगा रिर्चा योजना को गति केंद्र, मप्र और महाराष्ट्र सरकार के प्रयास से मिलेगी। अब तीनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में इस योजना के क्रियान्वयन पर उम्मीद ज्यादा है। चुनाव सभा में प्रचार के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस भी चिटनीस को जीताने पर योजना के क्रियान्वयन का भरोसा दिला गए। यह वृहद जल पुनर्भरण योजना मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है एवं इससे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जल की उपलब्धता होगी। साथ ही मप्र और महाराष्ट्र की 3 लाख 57 हजार 788 हेक्टेयर जमीन सिंचित होना है।
शहर की बड़ी समस्याएं
शहर में 40 हजार पावरलूम चलते हैं, जिससे कपड़े का निर्माण होता है। लेकिन अब यहां घनी आबादी होने से पावरलूम से निकलने वाले धागे बुनकर और आसपास के लोगों को बीमार कर रहे हैं। लूमों को बाहर बसाने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं। लेकिन अब तक सफल नहीं हो सके।
जलसंकट शहर का सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके निराकरण के लिए ताप्ती जलावर्धन योजना भी लागू की, लेकिन पिछले सात साल से अधूरी है। जनता को ताप्ती का एक बूंद पानी अब तक नसीब नहीं हुआ।
शहर की सडक़ें बदहाल हो चुकी है। सीवरेज और ताप्ती जलावर्धन योजना की खुदाई ने लोगों को मुसीबत में डाला। अब तक लोग जर्जर सडक़ों से परेशान है।

भाजपा के ये संकल्प पत्र से उम्मीद
अंातरिक सडक़ों का नवीनीकरण ओर ताप्ती नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र में सीधे नदी में मिलने वाले 16 नालों के लिए इंटरसेप्शन.डायवर्सन की संरचनाओं का निर्माण कर नालों के पानी का ट्रीटमेंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में कर इसे शहर के बाहर छोडऩे की योजना है।
नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का विकास और आंतरिक यातायात को व्यवस्थित करना।
शहर को स्मार्ट सिटी की विशेषताओं के साथ विकसित करना। चिंचाला में सिटी फॉरेस्ट विकसित करना।
पर्यटन उद्योग को बढ़ावा नहीं मिला। यहां तक हवाई पट्टी तक नहीं बनी। इन कार्यों की भी उम्मीद है।