बुरहानपुर. अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के लिए प्रसिद्ध खकनार के ग्राम पाचोरी के हथियारों की डिमांड महाराष्ट्र में बढ़ रही है।सोशल साइड पर फोटो भेजने के बाद किमत तय होन पर जंगल के रास्ते हथियारों की तस्करी हो रही। कम दामों पर हथियार खरीद कर बड़े शहरों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।पुलिस ने 6 सप्लायरों को 6 अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। 2 आरोपी महाराष्ट्र अमरातवी जिले के निकले।
खकनार पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि दो सिकलीगरों से अवैध देशी पिस्टल खरीदकर 6 लोग पाचोरी गांव से खकनार की तरफ आ रहे है।पुलिस ने घेराबंदी कर पांगरी रोड़ पर माता नदी पुलिया के पास ही आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेेन पर 6 अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई।जिसमें दो आरोपी अमरावती महारष्ट्र के निकले।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि अवैध पिस्टलों को कम दामों में खरीदकर महाराष्ट्र सहित बाहर के शहरों में अधिक दामों पर बेचते है। तस्करी में शामिल अवैध निर्माण करने वाले दो लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने धारा 25 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे जुड़ा लिंक, यह गिरफ्तार
अवैध हथियार सप्लायरों में 4 आरोपी खकनार, नेपानगर के है।यह सिकलीगरों से कम दामों में हथियार खरीदने के बाद आगे पहुंचाने का काम करते है। जबकि दो आरोपी महाराष्ट्र के होने से हथियारों को बेचते थे। हथियारों की तस्करी में पुलिस ने प्रतीक पिता हीराचंद लीडकर निवासी ग्राम जामनिया, बलीराम पिता रिछु निवासी ग्राम जामनिया खकनार, दानिश उर्फ शाकिर मेनन पिता सलीम निवासी संजय नगर नेपानगर, शेख सोहेल उर्फ लाला पिता शेख सत्तार निवासी संजय नगर नेपानगर सहित मोहन पिता मनदेव नांदगांव खंडेश्वर, संगमेश्वर उर्फ संगम पिता नामदेव सरकाड़े निवासी गोरी नगर दोनों जिला अमरावती महाराष्ट्र से है।