22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताप्ती तट पर प्रदेश की सबसे ऊंची नंदी मूर्ति बुरहानपुर में ले रही आकार

- महाशिवरात्रि पर करेंगे पूजन

2 min read
Google source verification
State's tallest Nandi idol is taking shape in Burhanpur on Tapti coast

State's tallest Nandi idol is taking shape in Burhanpur on Tapti coast


- राजस्थान के मूर्तिकार कर रहे काम

बुरहानपुर. प्राचीन शहर में ताप्ती तट पर प्रदेश की सबसे ऊंची नंदी मूर्ति आकार ले रही है। 21 फीट चौड़ाईऔर 12 फीट ऊंचाईनंदी मूर्ति का निर्माण चल रहा है। जिसका महाशिवरात्रि पर पूजन कर दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। यह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
श्री सिद्धेश्वर एवं तापेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा मोहना संगम रोडस्थित प्राचीन गणेशजी मंदिर परिसर में यह निर्माण किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष प्रशांत पाटिल का कहना है कि यह नंदी मूर्ति प्रदेश में सबसे ऊंची होगी। इसका निर्माण राजस्थान के मूर्तिकार द्वारा पिछले दो माह से किया जा रहा है। सीमेंट से यह मूर्ति आकार ले रही है, जिस पर धातु से निर्मित रंग चढ़ेगा।
शिवजी के साथ नंदी महाराज का महत्व
नंदी महाराज शिवजी के वाहन ही नहीं, वे उनके परम भक्त भी हैं। उनके दर्शन मात्र से मन को असीम शांति प्राप्त होती है। कहा जाता है कि शिव गहन समाधि में डूबे रहते हैं, क्योंकि वे महान तपस्वी भी हैं। अगर अपनी मनोकामना नंदी से कही जाए तो वे भगवान तक उसे जरूर पहुंचाते हैं।
विशालकाय शिव ङ्क्षपड भी यहां आकर्षक
समिति के धनराज महाजन ने बताया कि यहां पर विशालकाय शिव पिंडभी स्थापित है। यह 21 फीट लंबी और 33 फीट चौड़ी है। शिव ***** नर्मदा से लाए गए 14 टन वजनी पत्थर से निर्मित है। समिति की ओर से यहां पर शिव ***** स्थापित करने के बाद अब नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित की जा रही है। जहां शिव है वहां नंदी मूर्ति है।
यह होते हैं आयोजन
मोहन संगम रोड स्थित प्राचीन गणेशजी मंदिर पर श्री सिद्धेश्वर एवं तापेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विविध आयोजन किए जा रहे हैं। यहां पांच सालों से चतुर्थी पर लड्डू का भोग लगा रहे हैं। 51 हजार लड्डू का भोग इस साल लगाया गया। यहां प्राचीन मंदिर 1600 शताब्दी से भ्ज्ञी पहले से है।