9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

अस्पताल में नवजात बच्चों की अदला-बदली, लडक़े की जगह थमा दी लडक़ी

MP News : बुरहानपुर के जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जन्म के बाद स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखे दो नवजात बच्चों की अदला-बदली हो गई। स्टाफ नर्स ने लडक़े के परिजनों को लडक़ी थमा दी।

Google source verification

MP News : बुरहानपुर के जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जन्म के बाद स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखे दो नवजात बच्चों की अदला-बदली हो गई। स्टाफ नर्स ने लडक़े के परिजनों को लडक़ी थमा दी। परिजन ने जब हंगामा किया तो फाइल खंगाल कर दोबारा बच्चे बदले। वहीं दूसरे परिवार ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर डीएनए जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन(SNCU) ने गलती स्वीकार कर स्टाफ नर्स को नोटिस जारी किया।