15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताप्ती ने दिखाया रौद्र रूप, प्रशासन ने डूब क्षेत्र कराया खाली

खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बही ताप्ती, प्रशासन ने डूब क्षेत्र कराया खाली, चांदोरा डेम के चार गेट खोलने से आफत ...

2 min read
Google source verification
Tapti River in Burhanpur

Tapti River in Burhanpur

बुरहानपुर. बैतूल चांदोरा डेम के चार गेट खोलने के बाद बुरहानपुर ताप्ती नदी में बाढ़ आ गई। रविवार को ताप्ती नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह निकली। राजघाट लालदेव मंदिर आधा डूबने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। निचली बस्तियों में रहने वालों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया गया। शाम 4 बजे तक ताप्ती नदी का जल स्तर 221.380 मीटर तक पहुंचा। शाम तक ताप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
शनिवार की रात्रि 12 बजे के बाद से ही ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। ताप्ती जल आयोग के अनुसार रात्रि 1 बजे नदी का जलस्तर 222.100 मीटर पानी एकत्र हो गया था। जबकि खतरे का निशान 220.800 मीटर है। ताप्ती नदी में जलस्तर बढऩे का मुख्य कारण बैतूल जिले से चांदोरा डेम के चार गेट खोलने से इसका असर बुरहानपुर ताप्ती नदी में देखा गया। डेम से पानी छोडऩे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। ताप्ती नदी का पानी बढऩे से राजघाट का लालदेव मंदिर डूब गया। नदी का जल स्तर देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नदी किनारे निवास करने वाले लोगों को रात्रि के समय अलर्ट करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया। शनिवार की रात्रि 12 बजे से बढ़ा जलस्तर रविवार की शाम 5 बजे तक ताप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही थी।

बारिश से मौसम में घुली ठंडक
रविवार को शहर में रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू होने के बाद शाम 4 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। लंबे समय के बाद बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के चलते शहर के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। रिमझिम बारिश होने के बाद शहर की सड़के पानी से तर हो गईं। गड्ढों में जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई थी।

ऐसे बढ़ा ताप्ती जलस्तर
समय जलस्तर मीटर में
रात्रि 1 बजे 222.100 मी.
रात्रि 2 बजे 222.400 मी.
रात्रि 3 बजे 222.700 मी.
सुबह 4बजे 223.000 मी.
सुबह 5 बजे 223.000 मी.
सुबह 6 बजे 222.400 मी.
सुबह 7 बजे 222.400 मी.
सुबह 8 बजे 222.200 मी.
सुबह 9 बजे 222.200 मी.
सुबह 10 बजे 221.700 मी.
सुबह 11 बजे 221.700 मी.
दोपहर12 बजे 221.500 मी.
दोपहर 1 बजे 221. 430 मी.
दोपह 2 बजे 221.400 मी.
दोपहर 3 बजे 221. 380 मी.
शाम 4 बजे 221. 380 मी.
नोट- जलस्तर समुद्र तल से