10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर के आरक्षक ने कहा मप्र में पुलिस जवानों की सैलेरी बढऩा चाहिए, बजी तालियां, डीआईजी ने दिया जवाब

- डीआईजी का दरबार

2 min read
Google source verification
The constable of Burhanpur said that the salary of police personnel in MP should be increased, applause rang, DIG replied

The constable of Burhanpur said that the salary of police personnel in MP should be increased, applause rang, DIG replied

बुरहानपुर. पुलिस आरक्षक ने कहा साहब पुलिस जवानों की सैलेरी एमपी में बहुत कम है, सैलेरी बढ़ाने के लिए कोई प्रयास किए जाए विभाग से। यह प्रश्न सुनते ही डीआईजी दरबार में पुलिस जवानों की थालियां बजी। इस पर डीआईजी तिलकसिंह ने कहा कि यह जिला स्तर पर होता नहीं है, सब सरकार को डिसाइड करना है। लेकिन होगा, भोपाल स्तर से। हमें यहां से जो प्रतिनिधि जाते हैं वहां उठाए निश्चित रूप से सुधार होगा, पहले से बहुत सुधार हुआ है। हम बहुत अच्छी स्थिति में आ गए।
इंदिरा कॉलोनी स्थित गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में डीआईजी तिलक सिंह के नगर आगमन के चलते पुलिस सैनिक दरबार लगाया गया जिसमें सभी थाना प्रभारी पुलिस जवान यातायात पुलिस जवान मौजूद थे। इस दौरान इस दौरान खरगोन रेंज डीआईजी तिलक सिंह ने अपने सैनिक दरबार में पुलिस जवानों से उनकी समस्याएं पूछी पहले तो कई पुलिस जवान अपनी समस्या बताने में हिचकते रहे। फिर सब एक.एक करके अपनी समस्या बताने लगे। किसी ने आवास की समस्या बताई तो किसी जवान ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस जवानों की तनख्वाह बहुत कम है। एक महिला यातायात आरक्षक ने एसपी राहुल कुमार लोढा का धन्यवाद दिया कहा कि एसपी साहब ने जब उसकी मां को कोरोना वायरस हुआ तो एसपी साहब की बदौलत ही उसकी मां का समय पर उपचार हो पाया। कई पुलिस जवानों ने अपने अटैचमेंट की समस्या रखी तो कई पुलिस जवानों ने अपने ग्रह नगर जाने ट्रांसफर किए जाने की मांग की। डीआईजी तिलक सिंह ने जवानों को बातों बातों में नौकरी करने का मकसद भी समझा दिया और अपने आप को फिट रखने के लिए निर्देश भी दिए कहा कि समस्या सभी के परिवार में होती है, लेकिन आप अपने आप को फिट रखे। डीआईजी तिलक सिंह ने बुरहानपुर की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे कभी भी लॉयन ऑर्डर के लिए बुरहानपुर आना नहीं पड़ा। यहां पर आकर कभी कैंप करना नहीं पड़ा यहां की पुलिस की टीम बहुत अच्छी है यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। आप सब लोग अपना ख्याल रखें अपने परिवार का ख्याल रखें।