15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी ने दिया गणपति जैसी आकृति के मेमने को जन्म, लोग देख हैरत में पड़े

-उमड़ रही गणपति के भक्तों की भीड़, चल रहा पूजा-अर्चना का दौर- लोगों की आस्था देख पशु पालक ने मेमने का नाम रखा गणेश

2 min read
Google source verification
 The goat gave birth to a Lamb of a Ganpati-like shape, people are in awe of the people

The goat gave birth to a Lamb of a Ganpati-like shape, people are in awe of the people

बुरहानपुर (शाहपुर). मोहद में एक मुस्लिम परिवार में शुक्रवार को एक बकरी ने गणपति जैसी सूंड वाली आकृति वाले बच्चे को जन्म दिया। गणेश चतुर्थी के दिन इस तरह की अद्भूत घटना को लेकर क्षेत्र में कौतुहल छाया रहा। यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और बकरी के बच्चे में गणपति की सूंड, कान, माथा, मुकूट जैसी आकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं का तांता लग गया।
जानकारी के अनुसार रमजान उमेद खां तड़वी के घर सुबह 6 बजे बकरी ने इस मेमने को जन्म दिया। गणपति के चेहरे की आकृति जैसा बच्चा नजर आने पर रमजान तड़वी हैरत में पड़ गया। इसके बाद तड़वी ने उसके परिचितों को यह बात बताई इसके बाद तो धीरे-धीरे तड़वी के घर पर आस-पास के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति स्थापना के दिन बकरी में साक्षात गणेशजी नजर आने पर भक्तों ने हाथ जोड़कर दर्शन भी किए और गणपति बाप्पा मोरीया का जयघोष भी किया।
परिवार ने मेमने का नाम रखा गणेश
तड़वी परिवार के मुखिया रमजान तड़वी और अकबर सीताबखा तड़वी, हबीब तड़वी ने बताया कि श्रीगणेश चतुर्थी जैसे पावन पर्व के दिन परिवार मे गणपति जैसी आकृति के मेमने ने जन्म लिया है, यह परिवार के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है और परिवार का मानना है कि यह गणपति बाप्पा का आशीर्वाद है। परिवार वालों ने मेमने का नाम गणेश रख दिया है। इससे परिवार वालों की भी आस्था जुड़ गई है। मोहद में गणपति बाप्पा की आकृति वाले मेमने को देखने के लिए बड़ी संया में लोग पहुंच रहे है। यहां पर मौजूद बंभाड़ा के सुभाष सोनजी, कृष्णा महाजन, मालवीर के भारत पाटील व तांडा की बेबीबाई मदन ने बताया कि मेमने का चेहरा बिलकुल गणपति के चेहरे जैसा नजर आ रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगो को लग रही है, श्रद्धालुओं की भीड़ तड़वी के घर दर्शन करने पहुंच रही है।