बुरहानपुर. जिला पंचायत कार्यालय में अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर यूथ महापंचायत का आयोजन किया गया। शासकीय एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। मेद्यावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित सीएम का लाइव प्रसारण भी दिखाया।
शासकीय नेपानगर कॉलेज के प्राचार्य राजू सपकाले ने बताया कि प्रदेशभर के युवाओं से युवा नीति तैयार करने के लिए सुझाव मांगे गए थे। प्रदेश के युवाओं के लिए अलग से नीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा यूथ महापंचायत में यह नीति का शुभारंभ किया गया। जिलास्तरीय यूथ महापंचायत के कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, एसडीएम दीपक चौहान, शासकीय कॉलेज के प्राचार्य असरार अंसारी शामिल हुए।
सरकार युवाओं को देंगी 8 हजार रुपए
यूथ महापंचायत में मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना शुरू की गई। यह योजना एक जुलाई से आरंभ होगी। युवाओं को प्रतिष्ठानों से जुडकर कौशल प्रशिक्षण देने के साथ हर माह कम से कम 8 हजार रूपए दिए जाएंगे। प्रतिष्ठान अपनी ओर से अलग से भी राशि देेंगेे। योजना की गाइडलाइन शासन द्वारा जारी की जाएगी।