11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold Rate Today: एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव बुधवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 02, 2025

Gold Rate Today

PC: Pixabay

Gold Rate Today: सोने की कीमत में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.10 फीसदी या 101 रुपये की गिरावट के साथ 97,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

टूट गईं चांदी की कीमतें

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर लाल निशान पर ट्रेड करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 0.51 फीसदी या 549 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,164 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

आपके शहर में क्या है सोने का हाजिर भाव?

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 97,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 89,073 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी (999) का हाजिर भाव 1,06,670 रुपये प्रति किलोग्राम है। शहरों की बात करें, तो मुंबई में सोने का रेट 96,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 96,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 96,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 97,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 97,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में सोने का रेट 97,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.01 फीसदी या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,349.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.01 फीसदी या 0.31 डॉलर की बढ़त के साथ 3,339.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें:
Gold Loan क्या है, कैसे करता है यह काम? जानिए इसके खास फायदे

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.27 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 36.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.20 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 35.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।