हर किसी के साथ शेयर ना करें ओटीपी
कई जगह आधार कार्ड का उपयोग करते समय रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलता है, उस ओटीपी के जरिए ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाती है। ओटीपी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इसको आप हर किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते। आपकी जरा सी लापरवाही काफी महंगी साबित हो सकती है। अगर आप आधार का यूज कर रहे हैं और आपको ओटीपी नहीं मिल रहा है तो आप अलर्ट हो जाइए। आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि आपके आधार का गलत उपयोग हो सकता है जो आगे जाकर आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।