एक दिन में अडानी ने लगाई पांच पायदान की छलांग
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अरबपति गौतम अडानी को इस साल बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद वो अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान से फिसल कर 22वें स्थान पर पहुंच चुके थे। लेकिन मंगलवार को गौतम अडानी ने अमीरों की लिस्ट में 5 पायदान की छलांग लगाई।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक अडानी अमीरों की टॉप-20 लिस्ट में 17वें नंबर पर आ चुके हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 60.8 अरब डॉलर है।