यह है आदित्य विजन का इतिहास
आदित्य विजन प्राइवेट लिमिटेड नामक इस कंपनी की स्थापना 31 मार्च, 1999 को बिहार में की गई थी। बाद में वर्ष 2016 में कंपनी का नाम बदलकर आदित्य विजन लिमिटेड कर दिया गया। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, एयरकंडीशनर्स, टीवी, वॉशिंग मशीन्स, रेफ्रिजरेटर्स, माइक्रोवेव्ज, होम थिएटर सिस्टम्स, मोबाइल फोन तथा अन्य बहुत सी चीजों के रिटेल बिजनेस से जुड़ी हुई है। कंपनी का पहला आउटलेट 1999 में खुला था और तब से आज तक में कंपनी बहुत आगे बढ़ चुकी है।