बेजोस अब अपने नए सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं। बेजोस अब स्पेस फ्लाइट (Space Flight) के मिशन पर काम कर रहे हैं। वह अपनी कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' की इस माह संचालित होने वाली पहली स्पेस फ्लाइट में सवार होने वाले हैं। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर बेजोस ने जानकारी दी कि वह, उनके भाई और नीलामी के एक विजेता ब्लू ओरिजिन के 'न्यू शेफर्ड' अंतरिक्षयान पर सवार होंगे, जो 20 जुलाई को उड़ान भरने वाला होगा। इस तरह टेक्सास से अंतरिक्ष की संक्षिप्त यात्रा तय की जाएगी।