नई दिल्ली। बीते सप्ताह लगातार दो कारोबार दिनों तक सोने के दाम बढ़ने के बाद आज भी सोने का रेट हल्की तेजी के साथ खुला। बीते सप्ताह सोना 47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया था। आज भी ये 47,300 रुपए के ऊपर खुला है। हालांकि, आज इसमें एक बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( एमसीएक्स ) पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में अगस्त की फ्यूचर ट्रेड 7.00 रुपए की तेजी के साथ 47,292.00 रुपए पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की जुलाई की फ्यूचर ट्रेड 206.00 रुपए की तेजी के साथ 70,394.00 रुपए के स्तर पर ट्रेड हो रही है।