नई दिल्ली। देशभर में लगातार पेट्रोल और डीजल ( Petrol-Diesel Price ) की कीमतों में बढ़ोतरी से आम नहीं बल्कि् खास लोगों का भी बुरा हाल है। इसके बावजूद आप चाहते हैं कि सस्ते में पेट्रोल और डीजल मिले तो आप ऐसा कर सकते हैं। ऐसा आप पेट्रोल और डीजल खरीदते समय फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स (Fuel Credit Cards) के जरिए कर सकते हैं। लेकिन आप किसी कंपनी का फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स लेने से पहले इस बात की जानकारी हासिल जरूर कर लें कि किसका क्रेडिट कार्ड लेने में आपको सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। जानकारी हासिल करने के बाद आप खुद की पसंद की मुताबिक बनवाएं फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स और कैशबैक, वैल्यू प्वाइंट व अन्य आकर्षक स्कीम के जरिए पाएं पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत।