
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है।
भारतीय शेयर बाजार में 3 दिन का सूखा खत्म हो गया है। स्टॉक मार्केट आज मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बाजार में फिर से तेजी लौटने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.55 फीसदी या 446 अंक की बढ़त लेकर 81,337 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.57 फीसदी या 140 अंक की बढ़त के साथ 24,821 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक के शयरों में आज सबसे अधिक तेजी लार्सन एंड टुब्रो में दर्ज हुई। इसके अलावा, रिलायंस, एशियन पेंट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, मारुति, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, एचयूएल, एसबीआई, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और बीईएल के शेयर में तेजी दर्ज हुई। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज हुई।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.58 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 1.38 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.29 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.09 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.39 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.63 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.21 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.83 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.33 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.07 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 0.82 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।
जुलाई डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की गुरुवार की एक्सपायरी से पहले शॉर्ट कवरिंग के कारण ओवरसोल्ड कंडीशन से मार्केट में रिकवरी आई है। निवेशक गिरे हुए शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, ग्लोबल रुख भी सकारात्मक हुआ है।
Published on:
29 Jul 2025 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
