1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धड़ाम से गिरने वाली है Bitcoin की कीमत, अमेरिकी एक्सपर्ट के दावे से मार्केट में खलबली

Bitcoin Price: अमेरिकी मार्केट के एक विशेषज्ञ के मानना है की बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आने वाली है, जिसके बाद क्रिप्टो मार्केट में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 18 Mar 2025, 1:01 PM IST

बिटकॉइन (Bitcoin) की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है। अमेरिकी मार्केट के एक मशहूर विशेषज्ञ के ताजा दावे ने निवेशकों के बीच खलबली पैदा कर दी है। उनका कहना है कि बिटकॉइन की कीमत जल्द ही धड़ाम से नीचे आने वाली है, जिसके बाद क्रिप्टो मार्केट में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि क्या सचमुच बिटकॉइन का भविष्य खतरे में है।

मौजूदा समय में बिटकॉइन की कीमत

विशेषज्ञ की की माने तो कुछ समय में बिटकॉइन की कीमत गिरने वाली हैं जिससे निवेशकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। अभी की बात करें तो एक बिटकॉइन की कीमत करीब 72 लाख रुपये है, जबकि जनवरी में यह 1 लाख डॉलर से ऊपर पहुंच गई थी।

कौन है एक्सपर्ट?

मशहूर निवेशक और वित्तीय विशेषज्ञ पीटर शिफ (Peter Schiff) ने बिटकॉइन को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने इस क्रिप्टोकरेंसी के प्रति लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। शिफ का मानना है कि आने वाले दिनों में बिटकॉइन की कीमत लुढ़ककर 20 हजार डॉलर तक पहुंच सकती है। मतलब, जो बिटकॉइन कभी 1 लाख डॉलर के आसमान को छू रहा था, वह अब 20 हजार डॉलर तक ही रह जाएगा।

दाम में गिरावट की वजह

पीटर शिफ का कहना है कि जब भी नैस्डैक में गिरावट का सिलसिला शुरू होता है, तो अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में भी कमी देखने को मिलती है। उनके अनुसार, नैस्डैक में अभी 12 प्रतिशत तक की गिरावट संभव है, जिसका सीधा असर बिटकॉइन की कीमतों पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, अगर नैस्डैक 20 प्रतिशत तक लुढ़कता है, तो बिटकॉइन की कीमत 65 हजार डॉलर तक नीचे आ सकती है।

80% तक गिरा नैस्डैक

इतिहास में नैस्डैक कई बार बड़ी गिरावट का शिकार हुआ है। उन्होंने बताया कि डॉट-कॉम बबल फटने पर नैस्डैक 80% तक लुढ़क गया था, वहीं 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट में इसकी कीमत 55% तक घटी थी। इसके अलावा, 2020 में कोविड-19 के कारण बाजारों में आए संकट के दौरान नैस्डैक में करीब 30% की गिरावट देखी गई थी। शिफ ने इन आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अगर इनका औसत लिया जाए, तो यह 55% बैठता है। उनका दावा है कि अगर नैस्डैक में 40% की गिरावट भी होती है, तो बिटकॉइन की कीमत 20 हजार डॉलर से भी नीचे जा सकती है।

कुछ समय पहले बिटकॉइन ने रचा था इतिहास

नैस्डैक क्या है?

नैस्डैक (Nasdaq) एक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज है, जिसका पूरा नाम "National Association of Securities Dealers Automated Quotations" है। यह दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टॉक मार्केट्स में से एक है, जहां मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री होती है। नैस्डैक की शुरुआत 1971 में हुई थी और यह न्यूयॉर्क में स्थित है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका बनाएगा बिटकॉइन रणनीतिक भंडार, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ग्रीन सिग्नल