
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने देश में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को देश में रणनीतिक बिटकॉइन भंडार (Strategic Bitcoin Reserve) बनाने के लिए एक खास ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप ने यह फैसला बुधवार को उनकी क्रिप्टो इंडस्ट्री (Crypto Industry) के कुछ अधिकारियों से मुलाकात के बाद लिया है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद डिजिटल एसेट स्टॉकपाइल (Digital Asset Stockpile) बनाने का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिया है। ट्रंप के नए ऑर्डर के नए ऑर्डर के तहत, अमेरिकी सरकार करीब 2,00,000 बिटकॉइन को बनाए रखेगी, जिन्हें क्रिमिनल या सिविल कार्यवाही में जब्त किया गया था। ट्रंप के इस क्रिप्टो रिज़र्व में 5 तरह के डिजिटल एसेट्स हो सकते हैं। इसमें बिटकॉइन (Bitcoin) के अलावा एथर (Ether), एक्सआरपी (XRP), सोलाना (Solana) और कार्डानो (Cardano) भी शामिल होंगे।
रणनीतिक भंडार किसी महत्वपूर्ण संसाधन का भंडार है जिसे संकट या आपूर्ति में व्यवधान के समय जारी किया जा सकता है। इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण यूएस स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व है, जो आपातकालीन कच्चे तेल की दुनिया की सबसे बड़ी आपूर्ति है। इसी तरह कनाडा के पास मेपल सिरप का विश्व में एकमात्र रणनीतिक भंडार है, जबकि भारत के पास गोल्ड, तेल के भंडार हैं। चीन के पास धातुओं, अनाजों और पोर्क उत्पादों के रणनीतिक भंडार हैं।
यह भी पढ़ें- सेना को मिली बड़ी कामयाबी, एक हफ्ते में नाइजीरिया में मार गिराए 92 आतंकी
Updated on:
7 Mar 2025, 3:49 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.